आईपीएल में नहीं खेलने से पाकिस्तानी क्रिकेटरों को हो रहा है नुकसान : अकरम

कोलकाता : अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने आईपीएल को अपना कौशल निखारने के लिये बेहतरीन मंच करार देते हुए आज कहा कि पाकिस्तान और इंग्लैंड को काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि उसके खिलाड़ी इस टी20 टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजी सलाहकार अकरम ने यहां पत्रकारों से […]
कोलकाता : अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने आईपीएल को अपना कौशल निखारने के लिये बेहतरीन मंच करार देते हुए आज कहा कि पाकिस्तान और इंग्लैंड को काफी नुकसान हो रहा है क्योंकि उसके खिलाड़ी इस टी20 टूर्नामेंट में नहीं खेलते हैं.
कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजी सलाहकार अकरम ने यहां पत्रकारों से कहा, आईपीएल से खिलाडियों को न सिर्फ वित्तीय फायदा हो रहा है बल्कि इससे उन्हें अपना कौशल निखारने का मौका भी मिल रहा है. 50 से 60 हजार दर्शकों के सामने खेलने से क्रिकेटर का काफी मनोबल बढता है. उन्होंने कहा, बल्लेबाजों, गेंदबाजों को काफी कुछ सीखने को मिल रहा है. इसके अलावा वे हजारों दर्शकों के सामने खेल रहे हैं. उम्मीद है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाडी भविष्य में आईपीएल में खेलेंगे. पाकिस्तान विश्व कप में जल्द बाहर हो गया था और इसके बाद बांग्लादेश के हाथों उसने वनडे श्रृंखला 0-3 से गंवायी और फिर एकमात्र टी20 मैच में भी उसे हार का सामना करना पडा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




