ePaper

सनराइजर्स हैदराबाद की हार के लिए परिस्थितियां जिम्मेदार : टॉम मूडी

Updated at : 05 May 2015 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद की हार के लिए परिस्थितियां जिम्मेदार : टॉम मूडी

कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल क्रिकेट मैच में यहां मिली 35 रन की हार के लिए परिस्थितियों को दोषी ठहराया है. सनराइजर्स की टीम ने 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ओवर में ही कप्तान डेविड वार्नर सहित दो विकेट गंवा दिए […]

विज्ञापन

कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल क्रिकेट मैच में यहां मिली 35 रन की हार के लिए परिस्थितियों को दोषी ठहराया है. सनराइजर्स की टीम ने 168 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ओवर में ही कप्तान डेविड वार्नर सहित दो विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की दौड़ में नहीं दिखी.

मूडी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, इन हालात में लक्ष्य चुनौतीपूर्ण था. हमें हमेशा से पता था कि यहां मुकाबला कड़ा होने वाला है. उन्होंने कहा, सिर्फ दो दिन पहले हमने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था. मैं इस मैच को अधिक तवज्जो नहीं दे रहा हूं. हार निराशाजनक है लेकिन हमें पता है कि यह हमारे लिए कड़ा मैच था. सनराइजर्स ने विशाखापत्तनम में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला जीता था लेकिन आस्ट्रेलियाई कोच मूडी ने स्वीकार किया कि केकेआर को ईडन गार्डंस में हराना मुश्किल है.
कोच ने अपनी टीम की गेंदबाजी के संदर्भ में कहा कि केकेआर को संभवत: 15 से 20 रन अधिक बनाने दिए गए.उन्होंने कहा, यह हमारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन नहीं था. हालात को देखते हुए संभवत: उन्होंने 15 से 20 रन अधिक बना लिए. पहली बार हमारे गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. हमारे गेंदबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं थी और लाइन एवं लेंथ भी काफी अच्छी नहीं थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola