मैदान पर भिड़े बांग्लादेशी और पाकिस्तानी खिलाड़ी, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Updated at : 03 May 2015 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
मैदान पर भिड़े बांग्लादेशी और पाकिस्तानी खिलाड़ी, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

ढाका : बांग्लादेशी हरफनमौला शाकिब अल हसन और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज को पहले टेस्ट के दौरान मैदान पर तीखी बहस के लिये जुर्माना भरना पडा है. हसन और रियाज पर आईसीसी ने खिलाडियों की आचार संहिता के उल्लंघन के लिये मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया. आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेशी हरफनमौला शाकिब अल हसन और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज को पहले टेस्ट के दौरान मैदान पर तीखी बहस के लिये जुर्माना भरना पडा है. हसन और रियाज पर आईसीसी ने खिलाडियों की आचार संहिता के उल्लंघन के लिये मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया.

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में मैच रैफरी जैफ क्रो के हवाले से कहा , एक दूसरे के चेहरे पर उंगली दिखाना दो सीनियर खिलाडियों को शोभा नहीं देता और क्रिकेट में इसके लिये कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा , अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को हमेशा ध्यान रखना चाहिये कि दुनिया उन्हें देख रही है. उन्हें अपने जज्बात पर काबू रखना चाहिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola