IPL 8 : मुंबई इंडियन्स के सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हराया

मुंबई :मुबई इंडियंस ने आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुएमुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 157 रन बनाए और हैदराबाद को 158 रनों का लक्ष्य दिया. मुंबई की ओर से लेंडल सिमंस ने 51 […]
मुंबई :मुबई इंडियंस ने आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रनों से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुएमुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में आज यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट पर 157 रन बनाए और हैदराबाद को 158 रनों का लक्ष्य दिया. मुंबई की ओर से लेंडल सिमंस ने 51 जबकि कीरोन पोलार्ड ने 33 रन बनाए. सनराइजर्स की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने तीन जबकि डेल स्टेन और प्रवीण कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए.
इंडियन प्रीमियर लीग के अपने आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. मुकाबलों में लगातार हार से जूझ रही मुंबई इंडियंस की टीम कल प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से मैच खेल रही है.
मुंबई इंडियंस ने 19 अप्रैल को बेंगलूरु में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को हराने के अलावा अब तक टूर्नामेंट में कोई जीत दर्ज नहीं की है, जबकि अब तक मुंबई इंडियंस ने कुल छह मैच खेले हैं. अंकतालिका में सबसे नीचे काबिज मुंबई को कल के मैच से पहले नये सिरे से रणनीति बनानी होगी. दूसरी ओर खराब शुरुआत से उबरने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद तालिका में पांचवें स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




