लगातार हार से जूझ रही मुंबई इंडियंस की टीम कल सनराइजर्स हैदराबाद से मिड़ेगी

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों में लगातार हार से जूझ रही मुंबई इंडियंस की टीम कल प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से मैच खेलेगी. मुंबई इंडियंस ने 19 अप्रैल को बेंगलूरु में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को हराने के अलावा अब तक टूर्नामेंट में कोई जीत दर्ज नहीं की […]
मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों में लगातार हार से जूझ रही मुंबई इंडियंस की टीम कल प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से मैच खेलेगी. मुंबई इंडियंस ने 19 अप्रैल को बेंगलूरु में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को हराने के अलावा अब तक टूर्नामेंट में कोई जीत दर्ज नहीं की है, जबकि अब तक मुंबई इंडियंस ने कुल छह मैच खेले हैं. अंकतालिका में सबसे नीचे काबिज मुंबई को कल के मैच से पहले नये सिरे से रणनीति बनानी होगी. दूसरी ओर खराब शुरुआत से उबरने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद तालिका में पांचवें स्थान पर है.
गेंदबाजी में मुंबई के लिए राहत की बात लसिथ मलिंगा और हरभजन सिंह का प्रदर्शन रहा है. उन्हें हालांकि दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका है. आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड के नहीं खेलने से मुंबई का तेज आक्रमण काफी प्रभावित हुआ है. न्यूजीलैंड के मिशेल मैक्लीनागन टुकडों में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाये हैं. न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन अंगुली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं जिससे मुंबई को एक और झटका लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




