IPL-8 : कल सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी दिल्ली डेयरडेविल्स

विशाखापत्तनम : इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में कल जब दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, तो दिल्ली जीत के सिलसिले को कायम रखना चाहेगी.राजस्थान रायल्स और चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद दिल्ली ने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया. दिल्ली के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया […]
विशाखापत्तनम : इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में कल जब दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, तो दिल्ली जीत के सिलसिले को कायम रखना चाहेगी.राजस्थान रायल्स और चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद दिल्ली ने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया. दिल्ली के बल्लेबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम तीनों मैच जीतने की स्थिति में थी लेकिन तकदीर ने उसका साथ नहीं दिया.
अब हार का कलंक मिटाने के बाद दिल्ली अच्छा फार्म जारी रखना चाहेगी. उसके लिए सबसे बड़ी राहत युवराज सिंह का फार्म में लौटना है. पंजाब के खिलाफ उसने और मयंक अग्रवाल ने आक्रामक अर्धशतक जमाये. युवराज ने अपने पुराने शानदार स्ट्रोक्स फिर खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. दिल्ली और हैदराबाद दोनों की ताकत उनका शीर्षक्रम है और जो टीम हालात का बखूबी फायदा उठा लेगी, उसका पलडा भारी रहेगा. हैदराबाद को गुरुवार को यहां खेले गए मैच में राजस्थान रायल्स ने हराया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




