ePaper

वापसी के बाद आईपीएल नहीं काउंटी क्रिकेट खेलेंगे केविन पीटरसन

Updated at : 25 Mar 2015 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
वापसी के बाद आईपीएल नहीं काउंटी क्रिकेट खेलेंगे केविन पीटरसन

लंदन : काफी विवादों के बाद केविन पीटरसन क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. पीटरसन काउंटी क्रिकेट में वापसी करेंगे और इसलिए वह इंडियन प्रीमियर लीग में शुरूआती दौर के मैचों में नहीं खेल पायेंगे.पीटरसन ने कहा कि वह आईपीएल के अपने अनुबंध से पीछे हट गये है. इससे उन्होंने 14 महीने बाद […]

विज्ञापन

लंदन : काफी विवादों के बाद केविन पीटरसन क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. पीटरसन काउंटी क्रिकेट में वापसी करेंगे और इसलिए वह इंडियन प्रीमियर लीग में शुरूआती दौर के मैचों में नहीं खेल पायेंगे.पीटरसन ने कहा कि वह आईपीएल के अपने अनुबंध से पीछे हट गये है. इससे उन्होंने 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की अपनी कवायद में पहली बाधा पार कर ली है. उन्हें पिछले साल इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ईसीबी ) ने बर्खास्त कर दिया था.

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई और अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दो सप्ताह तक चली बातचीत के बाद पीटरसन को आखिर में आगामी आईपीएल आठ से बाहर रहने की अनुमति दे दी गयी. हालांकि समझौते के अनुसार यदि हैदराबाद नाकआउट दौर में पहुंचता है तो उन्हें पांच दिन ( 19 मई से ) के लिए आईपीएल में खेलना पड़ सकता है.

उनके सलाहकार अब अगले 48 घंटों में सर्रे से करार करने पर ध्यान दे रहे हैं क्योंकि पीटरसन ने भविष्य में इंग्लैंड टीम में वापसी करने के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है.पीटरसन ने कहा, मुझे सनराइजर्स और आईपीएल से जो सहयोग मिला उसके लिए मैं सभी का बहुत आभारी हूं. मेरी निगाहें अब इंग्लैंड के अगले सत्र पर है और मैं अधिक से अधिक रन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola