ePaper

डेरेन सैमी ने कहा, न्यूजीलैंड का सामना करना टायसन से मुकाबले के बराबर

Updated at : 18 Mar 2015 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
डेरेन सैमी ने कहा, न्यूजीलैंड का सामना करना टायसन से मुकाबले के बराबर

वेलिंगटन : हरफनमौला डेरेन सैमी ने आज कहा कि न्यूजीलैंड का मुकाबला करना माइक टायसन से भिडने के बराबर है लेकिन कहा कि वेस्टइंडीज विश्व कप क्वार्टर फाइनल में उसे हराकर बाहर करेगी. सैमी ने अतीत के पन्ने उलटते हुए 1990 में तोक्यो में हुए हैवीवेट मुक्केबाजी मुकाबले का उदाहरण दिया जब बस्टर डगलस ने […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : हरफनमौला डेरेन सैमी ने आज कहा कि न्यूजीलैंड का मुकाबला करना माइक टायसन से भिडने के बराबर है लेकिन कहा कि वेस्टइंडीज विश्व कप क्वार्टर फाइनल में उसे हराकर बाहर करेगी. सैमी ने अतीत के पन्ने उलटते हुए 1990 में तोक्यो में हुए हैवीवेट मुक्केबाजी मुकाबले का उदाहरण दिया जब बस्टर डगलस ने अपराजेय टायसन को हराकर उलटफेर कर दिया था.

उन्होंने कहा , मुझे याद है कि डगलस ने माइक टायसन को हराया था. शनिवार का क्वार्टर फाइनल मैच भी ऐसा ही है. उन्होंने कहा , मैने आज अपने खिलाडियों को अभ्यास करते देखा. उन्हें पता है कि क्या दाव पर लगा है और हम अपनी पूरी ताकत लगाकर माइक टायसन को हराने की कोशिश करेंगे.

सैमी ने यह भी कहा कि उन्हें कोई शक नहीं है कि आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल चोट से उबरकर यह मैच खेलेगा. उन्होंने कहा , क्रिस क्वार्टर फाइनल में जरुर खेलेगा. वह हमसे ज्यादा उत्साहित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola