कोहली ने पत्रकार के साथ गाली-गलौज नहीं किया : टीम प्रबंधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2015 2:08 PM
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान विराट कोहली ने भारत के सीनियर पत्रकार के साथ गाली-गलौज किया. भारतीय मीडिया दल को टीम के मीडिया मैनेजर डॉ आर एन बाबा ने ई-मेल कर बताया कि अभ्यास सत्र के दौरान […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान विराट कोहली ने भारत के सीनियर पत्रकार के साथ गाली-गलौज किया. भारतीय मीडिया दल को टीम के मीडिया मैनेजर डॉ आर एन बाबा ने ई-मेल कर बताया कि अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली भारत के उस सीनियर जर्नलिस्ट से मिले और उन्हें दूसरे पत्रकार को लेकर कुछ गलतफहमी हो गयी, जिसने अनुष्का शर्मा के साथ उनके रिश्ते को लेकर खबर छापी थी. लेकिन गाली-गलौज जैसी कोई बात नहीं हुई थी.
जैसे ही विराट को गलतफहमी का अहसास हुआ, विराट ने उक्त भद्रजन से बात की और मामला समाप्त हो गया. हालांकि कल ऐसी खबरें आयीं थीं कि विराट कोहली ने सीनियर पत्रकार के साथ गाली-गलौज की थी. हालांकि जब यह बात स्पष्ट हुई कि उक्त पत्रकार ने अनुष्का के साथ उनके संबंधों को लेकर खबर नहीं छापी थी, तो उनसे माफी मांगी गयी. टीम निदेशक रवि शास्त्री ने भी विराट कोहली को समझाया कि उन्हें इतना उग्र नहीं होना चाहिए, वे भावी कप्तान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










