थकी हुई नजर आ रही है टीम इंडिया : अमरनाथ

मुंबई : भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने कहा कि टीम इंडिया थकी हुई लग रही है और चैम्पियन टीम की तरह नजर नहीं आ रही. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा ,‘‘ एक मैच से सब कुछ बदल सकता है लेकिन मुझे कुछ आशंकायें हैं. यह टीम चैम्पियन की तरह नहीं लग रही. चैम्पियन […]
मुंबई : भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने कहा कि टीम इंडिया थकी हुई लग रही है और चैम्पियन टीम की तरह नजर नहीं आ रही. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा ,‘‘ एक मैच से सब कुछ बदल सकता है लेकिन मुझे कुछ आशंकायें हैं.
यह टीम चैम्पियन की तरह नहीं लग रही. चैम्पियन टीम वेस्टइंडीज या आस्ट्रेलिया जैसी होती है. आप कुछ मैच जीतते हैं और कुछ हारते हैं लेकिन पाजीटिव होकर खेलते हैं. यह टीम थकी हुई लग रही है. इसमें चमक नहीं है जो होनी चाहिये.’’
उन्होंने कहा ,‘‘ शायद वे बहुत यात्रायें कर रहे हैं और काफी क्रिकेट खेल रहे हैं. बीच में ब्रेक से फायदा मिलता. टीम में कुछ बदलाव होना चाहिये था.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










