यादव बन सकते हैं अध्यक्ष, श्रीनिवासन की पार्टी में नहीं पहुंचे डालमिया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चेन्नई: भारत के पूर्व आफ स्पिनर और बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष शिवलाल यादव बोर्ड की अगली सालाना आम बैठक में पूर्णकालिक अध्यक्ष बन सकते हैं. एन श्रीनिवासन धडे की आज यहां हुई निजी मुलाकात में श्रीनिवासन ने अपने करीबी सहयोगी शिवलाल को अध्यक्ष बनाने की इच्छा जताई है. उन्हें बंगाल, असम, झारखंड, ओडिशा और त्रिपुरा […]
विज्ञापन
चेन्नई: भारत के पूर्व आफ स्पिनर और बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष शिवलाल यादव बोर्ड की अगली सालाना आम बैठक में पूर्णकालिक अध्यक्ष बन सकते हैं. एन श्रीनिवासन धडे की आज यहां हुई निजी मुलाकात में श्रीनिवासन ने अपने करीबी सहयोगी शिवलाल को अध्यक्ष बनाने की इच्छा जताई है. उन्हें बंगाल, असम, झारखंड, ओडिशा और त्रिपुरा का सहयोग हासिल है.
पूर्वी क्षेत्र की एक ईकाई के सदस्य ने बताया ,‘‘ हम लंबे समय से श्रीनिवासन के साथ हैं और यदि वह शिवलाल को समर्थन देना चाहते हैं तो हम उनकी बात मानेंगे.’’वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष बनने का सपना संजोये बैठे जगमोहन डालमिया ने इस डिनर पार्टी में भाग नहीं लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










