ब्रेट ली ने क्रिकेट को कहा, अलविदा, टी-20 से भी संन्यास की घोषणा की

Updated:
विज्ञापन
ब्रेट ली ने क्रिकेट को कहा, अलविदा, टी-20 से भी संन्यास की घोषणा की

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आज घोषणा की कि वह बिग बैश लीग (बीबीएल) के खत्म होने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे जिसके साथ ही उनके 20 साल के गौरवशाली क्रिकेट कैरियर का अंत हो जायेगा. 38 साल के तेज गेंदबाज जुलाई 2012 में ही […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आज घोषणा की कि वह बिग बैश लीग (बीबीएल) के खत्म होने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे जिसके साथ ही उनके 20 साल के गौरवशाली क्रिकेट कैरियर का अंत हो जायेगा.

38 साल के तेज गेंदबाज जुलाई 2012 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो गये थे लेकिन उन्होंने टी-20 क्रिकेट में घरेलू स्तर पर बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स और आईपीएल में खेलना जारी रखा था.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट को पहले ही अलविदा कर दिया था और अब उन्होंने टी-20 क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी.

बीबीएल के अंतिम दौर में सिडनी थंडर के खिलाफ अगले गुरुवार को होने वाले मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स के हारने और प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर होने पर यह बे्रट ली का आखिरी मैच हो सकता है.

अपने फैसले की घोषणा करते हुए ली ने कहा कि वह बहुत भावुक और उत्साहित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, इस साल के बाद अब और क्रिकेट नहीं होगा. ली ने कहा, मैं उत्साहित हूं, भावुक हूं, खुश हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से चिंतित नहीं हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैंने सही फैसला लिया है.

38 वर्षीय ब्रेट ली ने वर्ष 2010 में टेस्ट मैच से संन्यास की घोषणा कर दी थी. उन्होंने 76 टेस्ट मैच में 310 विकेट लिये हैं. टेस्ट क्रिकेट के बाद उन्होंने वर्ष 2012 में एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी.

ब्रेट ली ने 221 एकदिवसीय मैचों में 380 विकेट लिये हैं.ब्रेट ली एक ऐसे गेंदबाज हैं, जिनकी भारत लोकप्रियता भारत में बहुत ज्यादा है. उन्होंने भारत की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले के साथ एक अलबम में हिंदी में गाना भी गाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola