ePaper

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की आक्रामकता देखी ही कहां है : डेरेन लीमैन

Updated at : 31 Dec 2014 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की आक्रामकता देखी ही कहां है : डेरेन लीमैन

मेलबर्न : महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की बागडोर विराट कोहली को सौंप दी गयी है. विराट कोहली आक्रामक क्रिकेट खेलने में यकीन करते हैं और उनके इस रवैये पर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कोच डेरेन लीमैन ने कहा है कि उनकी टीम भारत के नव नियुक्त कप्तान द्वारा तैयार किये […]

विज्ञापन

मेलबर्न : महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट टीम की बागडोर विराट कोहली को सौंप दी गयी है. विराट कोहली आक्रामक क्रिकेट खेलने में यकीन करते हैं और उनके इस रवैये पर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कोच डेरेन लीमैन ने कहा है कि उनकी टीम भारत के नव नियुक्त कप्तान द्वारा तैयार किये गये माहौल को पसंद कर रही है. कोहली छह जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. यह पूछने कि क्या ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न में कोहली से वैसी की प्रतिक्रिया मिली थी जैसी कि भारत को ब्रिसबेन में मिशेल जानसन से छींटाकशी करने पर मिली थी, लीमैन ने मजाकिया लहजे में कहा, हमने विराट कोहली के साथ अब तक शुरुआत भी नहीं की है.

लीमैन ने हालांकि बाद में गंभीर होेते हुए कहा, यह रोमांचक श्रृंखला रही है. जब तब सब कुछ मैदान में रहे तब तक हमें कोई परेशानी नहीं है. हमें तो खुशी है कि दोनों टीमें कड़ा क्रिकेट खेल रही हैं. यह ऑस्ट्रेलिया के नजरिये से सुखद है क्योंकि हम ऐसा ही खेल खेलना चाहते हैं. लेकिन साथ ही हम चाहते हैं कि यह मैदान पर ही छूट जाये और बाहर नहीं आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola