ePaper

केविन पीटरसन ने अर्धशतक से वापसी की

Updated at : 18 Dec 2014 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
केविन पीटरसन ने अर्धशतक से वापसी की

एडिलेड : इंग्लैंड की टीम से बाहर किये जाने और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से रिलीज किये गये बल्लेबाज केविन पीटरसन ने बिग बैश लीग टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में आज यहां अर्धशतक जड़कर लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी की. पीटरसन ने 46 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की […]

विज्ञापन

एडिलेड : इंग्लैंड की टीम से बाहर किये जाने और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से रिलीज किये गये बल्लेबाज केविन पीटरसन ने बिग बैश लीग टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में आज यहां अर्धशतक जड़कर लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी की.

पीटरसन ने 46 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 66 रन बनाये. उनकी इस पारी और ल्यूक राइट के 45 रन की बदौलत मेलबर्न स्टार्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 148 रन बनाये.

एडिलेड स्ट्राइकर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम लुडमैन ने हालांकि 44 गेंदों पर नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 92 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया. स्ट्राइकर्स ने केवल 12.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया. लुडमैन ने केवल 18 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और इस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टी20 में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने के डेविड वार्नर के रिकार्ड की बराबरी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola