ePaper

ग्रेग चैपल ने कहा, विराट कोहली को कप्तानी सौंपने का वक्त आ गया

Updated at : 14 Dec 2014 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
ग्रेग चैपल ने कहा, विराट कोहली को कप्तानी सौंपने का वक्त आ गया

नयी दिल्ली : एडिलेड टेस्‍ट में भारत के कार्यवाहक कप्‍तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से अस्‍थायी कप्‍तानी की मांग उठने लगी है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान इयान चैपल का मानना है कि भारत के टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने शीर्ष समय से गुजर चुके हैं और यह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एडिलेड टेस्‍ट में भारत के कार्यवाहक कप्‍तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से अस्‍थायी कप्‍तानी की मांग उठने लगी है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान इयान चैपल का मानना है कि भारत के टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने शीर्ष समय से गुजर चुके हैं और यह पांच दिवसीय प्रारुप में विराट कोहली को पूर्णकालिक कप्तान बनाने का सही समय है.

भारत के कार्यवाहक कप्तान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाए और अंतिम दिन लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार पारी खेली लेकिन इसके बावजूद एडिलेड में बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने के कारण टीम को 48 रन से हार झेलनी पडी.

चैपल ने अपने कालम में लिखा, पिछले साढे तीन दिन में कोहली के प्रदर्शन से चयनकर्ता भी अब सोचने लगे होंगे कि यह उन्हें टेस्ट क्रिकेट में पूर्णकालिक कप्तानी सौंपने का सही समय है. इसमें कोई शक नहीं कि टेस्ट कप्तान के रुप में महेंद्र सिंह धौनी का शीर्ष गुजर चुका है और ऐसा लगता है कि यह बदलाव के लिए बिलकुल सही समय है. उन्होंने लिखा, भारत के कार्यवाहक कप्तान लेकिन क्षमतावान पूर्णकालिक नेतृत्वकर्ता कोहली की पारी के लिए शारीरिक रुप से मजबूती की जरुरत थी और उन्होंने सिर पर गेंद लगने के बाद भी शानदार शॉट खेले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola