प्रधानमंत्री मोदी ने फिलिप ह्यूज के प्रति जतायी संवेदना

Updated at : 03 Dec 2014 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने फिलिप ह्यूज के प्रति जतायी संवेदना

नयी दिल्ली : युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फिलिप ह्यूज के अंतिम संस्कार के अवसर पर क्रिकेट जगत शोक में डूब गया. शवयात्रामें शामिल हर व्यक्ति की आंखें नम थीं. फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना जतायी है. उन्होंने ट्वीट किया है कि आज का यह अंतिम संस्कार दिल को दहलाने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फिलिप ह्यूज के अंतिम संस्कार के अवसर पर क्रिकेट जगत शोक में डूब गया. शवयात्रामें शामिल हर व्यक्ति की आंखें नम थीं. फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संवेदना जतायी है. उन्होंने ट्वीट किया है कि आज का यह अंतिम संस्कार दिल को दहलाने वाला था. ह्यूज की कमी हम महसूस कर रहे हैं. अपने प्रशंसकों के बीच वह अपने खेल के जरिये हमेशा मौजूद रहेंगे.

गौरतलब है कि दिनांक 25 नवंबर को घरेलू क्रिकेट खेलते वक्त गेंदबाज सीन एबट के बाउंसर से ह्यूज चोटिल हो गये थे और बेहोश होकर मैदान पर गिर गये थे. दो दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उनकी मौत हो गयी थी. आज उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस अवसर पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज मौजूद थे. भारत का प्रतिनिधित्व कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और टीम के निदेशक रवि शास्त्री ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola