ePaper

यूनिस के अर्धशतक से पाक की वापसी

Updated at : 19 Nov 2014 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
यूनिस के अर्धशतक से पाक की वापसी

दुबई : शानदार फार्म में चल रहे यूनिस खान के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी कर ली है. पाकिस्‍तान की टीम ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक दो विकेट पर 118 रन बना लिये. यूनिस ने ऑफ स्पिनर मार्क क्रेग को पांचवां चौका जड़कर अपना […]

विज्ञापन

दुबई : शानदार फार्म में चल रहे यूनिस खान के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी कर ली है. पाकिस्‍तान की टीम ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक दो विकेट पर 118 रन बना लिये.

यूनिस ने ऑफ स्पिनर मार्क क्रेग को पांचवां चौका जड़कर अपना 29वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया. पाकिस्तान ने अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 34 रन से आगे खेलना शुरु किया था. न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 403 रन बनाये थे.

लंच के समय अजहर अली 35 और यूनिस 53 रन बनाकर खेल रहे थे. दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 86 रन जोड लिये हैं. अबुधाबी में पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले यूनिस ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाये. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2.0 से जीती श्रृंखला में यूनिस ने 468 रन बनाये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola