हैप्पी बर्थडे (चीकू) विराट कोहली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2014 11:09 AM
आज भारतीय क्रिकेट टीम के हीरो विराट कोहली का जन्मदिन है. आज वे पूरे 25 वर्ष के हो गये हैं. विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था. हालांकि विराट अभी श्रीलंका के साथ एकदिवसीय श्रृंखला खेलने में व्यस्त हैं, लेकिन आज का दिन उनके लिए खास है. अपने जन्मदिन का जश्न विराट अपने […]
आज भारतीय क्रिकेट टीम के हीरो विराट कोहली का जन्मदिन है. आज वे पूरे 25 वर्ष के हो गये हैं. विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था. हालांकि विराट अभी श्रीलंका के साथ एकदिवसीय श्रृंखला खेलने में व्यस्त हैं, लेकिन आज का दिन उनके लिए खास है.
अपने जन्मदिन का जश्न विराट अपने दोस्तों और परिवार के साथ मनाना चाहते हैं, लेकिन इस बार उन्हें इसका मौका नहीं मिलेगा क्योंकि कल भारत और श्रीलंका के बीच अहमदाबाद में वन डे खेला जाना है. विराट पिछले कुछ दिनों से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी लय को वापस प्राप्त कर लिया है.
विराट के लिए यह जन्मदिन इसलिए भी खास है, क्योंकि वे वर्तमान में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. एक कप्तान के रूप में अपना जन्मदिन मनाना विराट के लिए अद्भुत अनुभव होगा.
विराट टीम इंडिया के मिडिल ऑडर बैट्समैन हैं. वे वर्ष 2008 से टीम इंडिया के साथ हैं. उनके जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया में उनका चयन किया गया था. उस वक्त वे अंडर 19 टीम के कप्तान थे. विराट को हमारी ओर से भी बधाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










