वनडे के बेस्ट कैप्टन बनें एमएस धौनी

बर्मिंघम : महेंद्र सिंह धौनी ने आज भारत का सबसे सफल वनडे कप्तान बनने में योगदान करने के लिये अपने पूर्व और मौजूदा टीम के साथियों को प्रशंसा की. भारत ने यहां चौथे वनडे में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 की अजेय बढत हासिल की.धौनी 91 […]
बर्मिंघम : महेंद्र सिंह धौनी ने आज भारत का सबसे सफल वनडे कप्तान बनने में योगदान करने के लिये अपने पूर्व और मौजूदा टीम के साथियों को प्रशंसा की. भारत ने यहां चौथे वनडे में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3 . 0 की अजेय बढत हासिल की.
धौनी 91 जीत के साथ सबसे सफल भारतीय वनडे कप्तान बन गये. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘जब मैंने टीम की अगुवाई करना शुरु किया था तो मुझे शानदार टीम मिली थी. और अब भी मेरे पास शानदार टीम है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘उतार चढाव तो होते रहेंगे, लेकिन सभी को शुक्रिया, जिसके साथ भी मैं खेला. उनके योगदान के बिना यह संभव नहीं होता, जिन सभी सीनियर खिलाडियों के साथ मैं खेला और मेरे अंतर्गत जो खेले, सभी युवा खिलाडी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




