कोहली की टीम इमरान की याद दिलाती है : संजय मांजरेकर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2020 1:42 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सोमवार को कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम उन्हें इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम की याद दिलाती है जो हार की कगार से निकल कर जीत दर्ज करती है. मांजरेकर ने ट्वीट किया, ‘‘ विराट की कप्तानी में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सोमवार को कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम उन्हें इमरान खान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम की याद दिलाती है जो हार की कगार से निकल कर जीत दर्ज करती है. मांजरेकर ने ट्वीट किया, ‘‘ विराट की कप्तानी में भारतीय टीम का न्यूजीलैंड में प्रदर्शन मेरे लिए वैसा ही है जैसा इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम का था.

टीम के तौर पर उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा है. इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम ने अक्सर हार की कगार पर पहुंच कर मैच जीत जाती थी. यह तभी संभव है जब आपका आत्मविश्वास काफी ज्यादा हो.’ क्रिकेटर से कमेंटेटर बने मांजरेकर ने लोकेश राहुल की तारीफ की जो बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभा रहे हैं. मांजरेकर ने कहा, ‘‘ मेरे लिए इस शृंखला की खोज ‘बल्लेबाज कीपर’ लोकेश राहुल है.

बेहद ही शानदार.’ पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘‘सैमसन और पंत के पास कौशल और ताकत है लेकिन उन्हें अपने खेल में विराट की तरह थोड़ा दिमाग लगाना है.’ भारत ने रविवार को पांचवें और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय को सात रन से जीतकर पहली बार इस प्रारूप में पांच मैचों की शृंखला में सूपड़ा साफ किया.

यह हालांकि तीसरा मौका है जब भारत ने टी20 शृंखला में सूपड़ा साफ किया है. टीम ने इससे पहले वेस्टइंडीज को 2019 में 3-0 और आस्ट्रेलिया को 2016 में 3-0 से हराकर सूपड़ा साफ किया था. कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी है जिनके नेतृत्व में टीम ने लगातार 11 घरेलू शृंखलाओं में जीत दर्ज की और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola