ePaper

विराट कोहली की अगुवाई में आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीत सकता है भारत : लारा

Updated at : 02 Jan 2020 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली की अगुवाई में आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीत सकता है भारत : लारा

नयी दिल्ली : अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने में सक्षम है. इस 50 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत सभी टीमों के निशाने पर होता है. लारा ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘मेरा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने में सक्षम है. इस 50 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत सभी टीमों के निशाने पर होता है. लारा ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘मेरा मानना है कि वे सभी टूर्नामेंट को जीतने में सक्षम हैं. मुझे लगता है विराट कोहली और उनके साथियों तथा भारतीय टीम की इस चीज के लिए सराहना करनी चाहिए कि सभी के निशाने पर भारत होता है.’

उन्होंने कहा, ‘हर किसी को पता होता है कि किसी मोड़ पर एक टीम को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है. यह क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल हो सकता है.’ कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने टेस्ट और वनडे में नयी ऊंचाईयां हासिल की हैं लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है. भारतीय टीम ने आखिरी बाद 2013 में आईसीसी टूर्नामेंट जीता था जब महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली टीम ने इंग्लैंड में खिताब जीता था.

विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक लारा का इंग्लैंड के खिलाफ 15 साल पहले बनाया गया नाबाद 400 रन का स्कोर टेस्ट क्रिकेट में आज भी सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. लेकिन लारा को लगता है कि कोहली, डेविड वार्नर और रोहित शर्मा उनके रिकार्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं.

लारा ने कहा, ‘स्टीव स्मिथ के लिए ऑस्ट्रेलिया की तरफ से नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए रिकार्ड तक पहुंचना मुश्किल होगा. वह बेहतरीन खिलाड़ी है लेकिन वह दबदबा नहीं बना पाता. डेविड वार्नर जैसा खिलाड़ी ऐसा करता है.’ उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को शुरू में ही मौका मिल जाता है और जल्दी लय पकड़ लेता है. वह बहुत आक्रामक खिलाड़ी है. रोहित शर्मा किसी दिन जब लय में हो। इसलिए ये ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऐसा कर सकते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola