भविष्य का सितारा होगी शेफाली वर्मा : कोच

Updated at : 02 Jan 2020 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
भविष्य का सितारा होगी शेफाली वर्मा : कोच

मेलबर्न : आस्ट्रेलियाई महिला ए टीम की कोच लीन पूल्टन ने भारत की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की दमदार बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह भविष्य का सितारा साबित होगी. भारत ए महिला टीम के लिये खेलते हुए 15 बरस की शेफाली ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पिछले महीने 78 गेंद में […]

विज्ञापन

मेलबर्न : आस्ट्रेलियाई महिला ए टीम की कोच लीन पूल्टन ने भारत की युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की दमदार बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह भविष्य का सितारा साबित होगी. भारत ए महिला टीम के लिये खेलते हुए 15 बरस की शेफाली ने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पिछले महीने 78 गेंद में 124 रन बनाये . पूल्टन ने क्रिकेट डाटकाम डाट एयू से कहा ,‘‘ वह गजब की प्रतिभाशाली है . वह सिर्फ 15 साल की है और इतना शानदार खेलती है .

आने वाले कुछ समय में वह बेहतरीन खिलाड़ी साबित होगी .” रोहतक में जन्मी वर्मा ने भारत के लिये नौ टी20 में 222 रन बनाये हैं . नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में उसने 49 गेंद में 73 रन बनाये थे . पूल्टन ने कहा ,‘‘ वह भले ही सिर्फ 15 साल की है लेकिन बेहद लंबी और मजबूत है . वह बल्लेबाजी करने आई तो सोचा कि इतनी छोटी नहीं हो सकती . भारत ने पिछले कुछ अर्से में शानदार सलामी बल्लेबाज दिये हैं जिनकी तकनीक अच्छी रही है . उसे खेलते देखने में मजा आता है .”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola