दक्षिण अफ्रीका की जीत का मखौल बनाने वाले इंडियन फैन को स्टेन ने लिया आड़े हाथों

नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उस भारतीय प्रशंसक को आड़े हाथों लिया है जिसने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की शृंखला के पहले मैच में टीम की जीत का मखौल बनाया. दक्षिण अफ्रीका के लिये 93 टेस्ट और 125 वनडे खेल चुके स्टेन ने ट्विटर पर कप्तान फाफ […]
नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उस भारतीय प्रशंसक को आड़े हाथों लिया है जिसने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की शृंखला के पहले मैच में टीम की जीत का मखौल बनाया. दक्षिण अफ्रीका के लिये 93 टेस्ट और 125 वनडे खेल चुके स्टेन ने ट्विटर पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोच मार्क बाउचर को बधाई दी.
एक भारतीय प्रशंसक ने इस पर लिखा कि अपनी धरती पर यह जीत मिली है जिस पर स्टेन ने जवाब दिया, यानी भारत की भारत में जीत को भी नहीं गिना जायेगा और वैसे भी भगवान ने इसमें कुछ नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




