ePaper

पेन ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया

Updated at : 29 Dec 2019 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
पेन ने जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया

मेलबर्न : न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने रविवार को कहा कि मौजूदा घरेलू सत्र में एकजुट प्रदर्शन के कारण टीम सभी चार मैच जीतने में सफल रही. ऑस्ट्रेलिया ने इन चारों मुकाबलों को चार दिन के अंदर अपने नाम किया. न्यूजीलैंड से […]

विज्ञापन

मेलबर्न : न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने रविवार को कहा कि मौजूदा घरेलू सत्र में एकजुट प्रदर्शन के कारण टीम सभी चार मैच जीतने में सफल रही.

ऑस्ट्रेलिया ने इन चारों मुकाबलों को चार दिन के अंदर अपने नाम किया. न्यूजीलैंड से पहले टीम ने पाकिस्तान को दो मैचों की शृंखला में 2-0 से शिकस्त दी थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच की पहली पारी में ट्रेविस हेड ने शतक लगाया, जबकि स्टीव स्मिथ ने 85 रन और पेन ने 79 रन बनाकर जीत की नींव रखी जबकि पैट कमिंस, जेम्स पैटिंनसन और नाथन लियोन की अगुवाई वाले आक्रमण ने दो बार न्यूजीलैंड की पारी को समेटा.

पेन ने कहा कि यह ‘टीम वर्क’ का नतीजा है, जब किसी खिलाड़ी का दिन खराब होता था तो दूसरे उसकी भरपायी करते थे. उन्होंने कहा, यह दिखाता है कि हम एक दूसरे की जिम्मेदारी को साझा कर रहे हैं.

पेन ने कहा, हम एक साथ मिलकर काम करते हैं और दबाव बनाते हैं. किसी दिन यह काम पैट (कमिंस) तो दूसरे दिन नाथन (लियोन) ने किया. अगले दिन इस काम को पैटिंनसन और मिशेल स्टार्क करते. उन्होंने कहा, इसी तरह बल्लेबाजी में हम साझेदारी बनाने की कोशिश करते हैं ताकि विरोधी गेंदबाजों को ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola