फोटोग्राफर के चोटिल होने से देर से शुरू हुआ दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड मैच

Updated at : 26 Dec 2019 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
फोटोग्राफर के चोटिल होने से देर से शुरू हुआ दक्षिण अफ्रीका-इंग्लैंड मैच

सेंचुरियन : फोटोग्राफर क्रिस्टियन कोट्जे गुरुवार को खबर का हिस्सा बन गये जब वह साइटस्क्रीन के सामने ही चोटिल हो गये और इससे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होने में देरी हुई. एएफपी के लिये काम कर रहे कोट्जे ने पहले टेस्ट के शुरू होने से पहले खेल से पहले की […]

विज्ञापन

सेंचुरियन : फोटोग्राफर क्रिस्टियन कोट्जे गुरुवार को खबर का हिस्सा बन गये जब वह साइटस्क्रीन के सामने ही चोटिल हो गये और इससे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होने में देरी हुई.

एएफपी के लिये काम कर रहे कोट्जे ने पहले टेस्ट के शुरू होने से पहले खेल से पहले की कुछ फोटो खींची और साइटस्क्रीन के सामने चलने लगे और अचानक वह बाउंड्री की रस्सी पर गिर पड़े और उनका पैर फिसलने वाले पिच कवर पर पड़ गया.वह गिर पड़े और दर्द से कराहने लगे. उनके घुटने में चोट लगी जिसका तुंरत उपचार किया गया और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया. इससे मैच कुछ मिनट देर से शुरू हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola