ePaper

कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वर्ष के आखिर में शीर्ष पर, रहाणे सातवें स्थान पर खिसके

Updated at : 24 Dec 2019 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वर्ष के आखिर में शीर्ष पर, रहाणे सातवें स्थान पर खिसके

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली इस साल का अंत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में करेंगे, जबकि अजिंक्य रहाणे आईसीसी की ताजा विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गये. कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 17 अंक आगे हैं. न्यूजीलैंड के […]

विज्ञापन

दुबई : भारतीय कप्तान विराट कोहली इस साल का अंत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में करेंगे, जबकि अजिंक्य रहाणे आईसीसी की ताजा विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गये.

कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 17 अंक आगे हैं. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (864) साल का अंत नंबर तीन के रूप में करेंगे. चेतेश्वर पुजारा (791) ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है, लेकिन रहाणे सातवें स्थान पर खिसक गये हैं.

उनकी जगह पाकिस्तान के बाबर आजम ने ली है. आजम ने श्रीलंका के खिलाफ कराची में दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद शतक और 60 रन बनाये थे तथा वह तीन पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गये हैं. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है. भारत की तरफ से शीर्ष 20 में शामिल अन्य बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (12वें) और रोहित शर्मा (15वें) शामिल हैं.

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने छठा स्थान बरकरार रखा है. बुमराह चोटिल होने के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शृंखला से ही बाहर हैं. गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिन्स शीर्ष पर हैं.

टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में रविंद्र जडेजा वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत 360 अंक लेकर शीर्ष पर है. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (216), पाकिस्तान (80), श्रीलंका (80), न्यूजीलैंड (60) और इंग्लैंड (56) का नंबर आता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola