महिला टी20 रैंकिंग : राधा दूसरे स्थान पर कायम, दीप्ति और पूनम खिसकी

Updated:
विज्ञापन

दुबई : बायें हाथ की भारतीय स्पिनर राधा यादव ताजा जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, लेकिन हमवतन दीप्ति शर्मा और पूनम यादव एक पायदान खिसककर क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गयीं. बल्लेबाजों की सूची में जेमिमा रोड्रिग्स ने अपना चौथा स्थान कायम रखा है, […]

विज्ञापन

दुबई : बायें हाथ की भारतीय स्पिनर राधा यादव ताजा जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, लेकिन हमवतन दीप्ति शर्मा और पूनम यादव एक पायदान खिसककर क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गयीं.

विज्ञापन

बल्लेबाजों की सूची में जेमिमा रोड्रिग्स ने अपना चौथा स्थान कायम रखा है, जबकि स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर भी क्रमश: अपने सातवें और नौंवे स्थान पर बनी हुई हैं.

भारत ने आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में भी अपना चौथा स्थान बरकरार रखा हुआ है. न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स टी20 बल्लेबाजी सूची में शीर्ष पर कायम हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola