ePaper

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 296 रन से रौंदा

Updated at : 15 Dec 2019 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 296 रन से रौंदा

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गये पहले टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी को 171 रन पर समेट कर 296 रन से जीत दर्ज की जो इस टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से उसकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है. पहली पारी में 250 रन से पिछड़ने वाली […]

विज्ञापन

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गये पहले टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी को 171 रन पर समेट कर 296 रन से जीत दर्ज की जो इस टीम के खिलाफ रनों के लिहाज से उसकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है.

पहली पारी में 250 रन से पिछड़ने वाली न्यूजीलैंड को दिन-रात्रि टेस्ट के चौथी पारी में जीत के लिए 468 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला था. चौथी पारी में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के नाम है जिसने 2003 में सेंट जोंस में सात विकेट पर 418 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

ऑस्ट्रेलिया ने लंच से पहले ही सलामी बल्लेबाज जीत रावल और कप्तान केन विलियमसन का विकेट चटकाकर जीत की तरफ कदम बढ़ा दिये थे. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने इसके बाद मैच को पांचवें दिन तक खींचने की कोशिश की लेकिन मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने पर्थ के मैदान पर खेले गये पहले दिन-रात्रि टेस्ट में उनकी एक ना चलने दी.

न्यूजीलैंड के अंतिम पांच विकेट 17 रन के अंदर गिर गये जिससे टीम 171 रन पर आउट हो गयी. ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 296 रन से जीता जो रनों के हिसाब से न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत से सिर्फ एक रन कम है. ऑस्ट्रेलिया ने आकलैंड में 1974 में न्यूजीलैंड को 297 रन से हराया था.

पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले स्टार्क ने दूसरी पारी में 45 रन देकर चार विकेट चटकाए. कमिंस ने दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद पर शानदार पकड़ दिखाते हुए 31 रन देकर दो विकेट लिये जबकि स्पिनर नाथन लियोन ने 63 रन देकर चार बल्लेबाजों को चलता किया. चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड ने इसके बाद सलामी बल्लेबाज जीत रावल और विलियमसन विकेट गंवा दिए.

रावल एक रन बनाकर मैच में स्टार्क का छठा शिकार बने जबकि लियोन ने पारी की अपनी पहली गेंद पर ही विलियमसन को शार्ट लेग पर खड़े मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया. न्यूजीलैंड के कप्तान ने 14 रन बनाये. फार्म में चल रहे रास टेलर भी 22 बनाकर स्टार्क की गेंद को विकेट कीपर टिम पेन के दस्तानों में खेल गये.

सलामी बल्लेबाज टाम लैथम ने 68 गेंद की पारी में जुझारूपन दिखायी, लेकिन लियोन ने 18 के स्कोर पर उन्हें पगबाधा कर दिया. बीजे वटलिंग के उसे बार किस्मत का साथ मिला, लेकिन वह भी अपनी पारी को 40 रन से आगे नहीं ले जा सके.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत दूसरी पारी में छह विकेट पर 167 रन से की। उसने अपनी पारी नौ विकेट पर 217 रन बनाकर समाप्त घोषित की. न्यूजीलैंड के लिए टिम साउथी (69 रन पर पांच विकेट) ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिये. उन्होंने पहली पारी में भी चार विकेट हासिल किये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola