ePaper

भारत को झटका, भुवनेश्वर एकदिवसीय शृंखला से बाहर

Updated at : 13 Dec 2019 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
भारत को झटका, भुवनेश्वर एकदिवसीय शृंखला से बाहर

चेन्नई : भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला से बाहर हो गये हैं और उनकी जगह मुंबई के तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर को टीम में जगह मिल सकती है. भुवनेश्वर बुधवार को समाप्त हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के दौरान चोटिल हो गये […]

विज्ञापन

चेन्नई : भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला से बाहर हो गये हैं और उनकी जगह मुंबई के तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर को टीम में जगह मिल सकती है.

भुवनेश्वर बुधवार को समाप्त हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे. बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, भुवनेश्वर शृंखला से बाहर हो गये हैं और शारदुल टीम में उनकी जगह लेंगे. शारदुल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला की टीम में थे और गुरुवार तक उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था.

भुवनेश्वर की चोट के बारे में हालांकि पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन समझा जा रहा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है. भुवनेश्वर चोट से वापसी करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफी टी20 शृंखला में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे. उन्होंने पहले दो मैचों में बिना कोई विकेट लिये 36-36 रन लुटाये, जबकि तीसरे टी20 में चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola