''हार्दिक पांड्या, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी करते हैं फुटबॉलरों की हेयरस्टाइल कॉपी''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 5:24 PM

विज्ञापन

मुंबई : जिनेदीन जिदान के प्रशंसक रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में खुद को स्थापित कर चुके कई क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में फुटबॉलरों को कापी करते हैं. रोहित को ला लिगा क्लब रीयाल मैड्रिड का भारत में ब्रांड दूत बनाया गया है. वह ला लिगा के इतिहास में पहला गैर फुटबालर है जिसे […]

विज्ञापन

मुंबई : जिनेदीन जिदान के प्रशंसक रोहित शर्मा ने कहा कि क्रिकेट में खुद को स्थापित कर चुके कई क्रिकेटर हेयरस्टाइल के मामले में फुटबॉलरों को कापी करते हैं.

रोहित को ला लिगा क्लब रीयाल मैड्रिड का भारत में ब्रांड दूत बनाया गया है. वह ला लिगा के इतिहास में पहला गैर फुटबालर है जिसे ब्रांड दूत बनाया गया है. उन्होंने कहा , श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या जैसे युवा खिलाड़ी फुटबाल के शौकीन है । वे फुटबालरों की हेयरस्टाइल भी अपनाते हैं.

उनके पसंदीदा फुटबालर और क्लब के बारे में पूछने पर रोहित ने जिदान और रीयाल मैड्रिड का नाम लिया. रोहित चाहते हैं कि रीयाल मैड्रिड चैम्पियंस ट्रॉफी जीते. फीफा विश्व कप में उनकी पसंदीदा टीम स्पेन है. उन्होंने कहा, इसलिये नहीं कि मैं ला लिगा से जुड़ा हूं. मुझे जिनेदीन जिदान का खेल बहुत पसंद है. उन्हें देखकर ही मैं फुटबॉल का शौकीन बना. स्पेन के कौशल का मैं मुरीद हूं.

भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, हमारी टीम का ज्लाटन इब्राहिमोविच ईशांत शर्मा है. एम एस धौनी नंबर एक फुटबॉलर हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ अर्से में भारतीय फुटबॉल ने काफी तरक्की की है.

उन्होंने कहा , बुनियादी ढांचा बेहतर हुआ है. आईएसएल ने युवा भारतीय फुटबॉलरों को मंच दिया है जिस तरह आईपीएल ने क्रिकेट में योगदान दिया है. ला लिगा से जुड़ने के बारे में उन्होंने कहा, मैं इस दिग्गज क्लब से जुड़कर काफी खुश हूं. यह अच्छा है कि भारतीय फुटबॉल से जमीनी स्तर पर यह क्लब जुड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola