ePaper

''ये प्यार न होगा कम, सनम तेरी कसम'': सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी पर कोहली ने कहा ये, अनुष्‍का ने दिया जवाब...

Updated at : 11 Dec 2019 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
''ये प्यार न होगा कम, सनम तेरी कसम'': सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी पर कोहली ने कहा ये, अनुष्‍का ने दिया जवाब...

विरुष्‍का का आज सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी है. इस कपल को लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. आज भी भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली बॉलीवुड क्वीन अनुष्‍का शर्मा को उतना ही प्यार करतेहैं, जितना की उन्हें पहली नजर में हुआ था, बल्कि यूं कहें कि दोनों में प्यार और बढता ही जा रहा है. […]

विज्ञापन

विरुष्‍का का आज सेकेंड मैरिज एनिवर्सरी है. इस कपल को लोग सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. आज भी भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली बॉलीवुड क्वीन अनुष्‍का शर्मा को उतना ही प्यार करतेहैं, जितना की उन्हें पहली नजर में हुआ था, बल्कि यूं कहें कि दोनों में प्यार और बढता ही जा रहा है.

यही वजह है कि कोहली ने कुछ अलग अंदाज में इस बार अनुष्‍का को विश किया…उन्होंने सोशल मीडिया में प्यारी सी तस्वीर शेयर की और लिखा- वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं…और जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति के साथ आशीर्वाद देता है जो आपको यह महसूस करता है कि हर रोज, आपके पास बस एक भावना है, आभार…

इसके चंद मिनट के बाद ही अनुष्‍का ने भी प्यार का इजहार किया. उन्होंने भी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है…-विक्टर ह्यूगो…प्यार के बारे में बात यह है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है. यह एक मार्गदर्शक, एक प्रस्तावक, पूर्ण सत्य का मार्ग है. और मैं धन्य हूं, वास्तव में, पूर्ण रूप से धन्य हूं, तुम्हें पाया है…

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. एक एड की शूटिंग के दौरान इन दोनों की पहचान हुई जो धीरे-धीरे दोस्ती में और बाद में प्यार में बदल गया. इटली के एक रिसोर्ट में 11 दिसंबर 2017 को इनकी शादी हुई जिसमें दोनों के परिजन और चुनिंदा दोस्त शामिल हुए. इसके बाद इन्होंने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन दिया जिसमें कई सितारों ने शिरकत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola