भारतीय आक्रमण बेहतरीन, लेकिन स्पिनरों को ऑस्ट्रेलिया में होगी परेशानी : पोंटिंग

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय तेज आक्रमण की तारीफ की लेकिन कहा कि भारतीय स्पिनरों को ऑस्ट्रेलिया में परेशानी पेश आयेगी और मेजबान आक्रमण का पलड़ा भारी होगा. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों के दम पर भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा है. तीनों […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय तेज आक्रमण की तारीफ की लेकिन कहा कि भारतीय स्पिनरों को ऑस्ट्रेलिया में परेशानी पेश आयेगी और मेजबान आक्रमण का पलड़ा भारी होगा.
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों के दम पर भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा है. तीनों ने पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शृंखला जीतने में अहम भूमिका निभाई थी.
पोंटिंग ने कहा कि भारत के पास भले ही मजबूत गेंदबाजी आक्रमण हो, लेकिन उसके स्पिनर ऑस्ट्रेलिया में लय कायम नहीं रख सकेंगे. उन्होंने क्रिकेट डाट काम डाट एयू से कहा, भारत के गेंदबाज शानदार हैं.
बुमराह और शमी पिछले कुछ साल से अच्छा खेल रहे हैं. उमेश यादव और ईशांत शर्मा को मिलाकर भारत का तेज आक्रमण अच्छा है. उन्होंने कहा, इनके साथ स्पिनर अश्विन और जडेजा को जोड़ दे तो भारत का आक्रमण अच्छा दिखता है, लेकिन उसके स्पिनरों को ऑस्ट्रेलिया में दिक्कत आयेगी.
आस्ट्रेलिया में भारतीय स्पिनरों की तुलना में नाथन लियोन का रिकार्ड बेहतर है. पोंटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी में विविधता है जिससे वह दूसरी टीमों से बेहतर साबित होती है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




