फिंच को सिर में चोट, विक्टोरिया ने स्थानापन्न खिलाड़ी को शामिल किया

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऑरोन फिंच को शनिवार को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान सिर में चोट लगी और उनके मस्तिष्क में आघात (कन्कशन) के लक्षण दिखाई दिये जिससे उनकी जगह ट्रेविस डीन को स्थानापन्न के तौर पर शामिल किया गया. विक्टोरिया के लिये खेलने वाले फिंच बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे. फिंच उस समय […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऑरोन फिंच को शनिवार को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान सिर में चोट लगी और उनके मस्तिष्क में आघात (कन्कशन) के लक्षण दिखाई दिये जिससे उनकी जगह ट्रेविस डीन को स्थानापन्न के तौर पर शामिल किया गया.
विक्टोरिया के लिये खेलने वाले फिंच बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे. फिंच उस समय शार्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे जब न्यू साउथ वेल्स के स्टीव ओकीफे ने जेम्स पेटिंसन की गेंद पर शाट खेला.
क्रिकेट विक्टोरिया ने एक बयान में कहा, उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई और वह फील्डिंग करते रहे. बाद में कन्कशन के लक्षण दिखाई देने लगे. पांच साल पहले ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज को सिडनी क्रिकेट मैदान पर शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान गेंद लगी थी जिससे उनकी मौत हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










