ePaper

कॉर्नवाल का कहर, अफगानिस्तान 187 पर सिमटा; वेस्टइंडीज दो विकेट पर 68 रन

Updated at : 27 Nov 2019 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
कॉर्नवाल का कहर, अफगानिस्तान 187 पर सिमटा; वेस्टइंडीज दो विकेट पर 68 रन

लखनऊ : आॅफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल (75 रन पर 7 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान की पूरी पारी मात्र 187 रन पर सिमट गयी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये गये अफगानिस्तान के बल्लेबाज कॉर्नवाल की फिरकी के आगे बेबस नजर आये. इस भीमकाय गेंदबाज ने […]

विज्ञापन

लखनऊ : आॅफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल (75 रन पर 7 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान की पूरी पारी मात्र 187 रन पर सिमट गयी.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये गये अफगानिस्तान के बल्लेबाज कॉर्नवाल की फिरकी के आगे बेबस नजर आये. इस भीमकाय गेंदबाज ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में अपनी घूमती गेंदों से कहर बरपाते हुए अफगानिस्तानी बल्लेबाजी क्रम को झकझोर डाला और पूरी टीम महज 187 रन पर आउट हो गयी. जवाब में वेस्टइंडीज ने स्टंप्स तक दो विकेट खोकर 68 रन बना लिये. जॉन कैम्पबेल 30 रन और शमार्ह ब्रुक्स 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. कैरेबियाई टीम की शुरुआत भी खराब रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट (11) और शाई होप (07) 34 रन के टीम स्कोर पर क्रमश: अमीर हम्जा और राशिद खान का शिकार हुए.

इसके पहले, अफगानिस्तान की सलामी जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 12.2 ओवर में 28 रन जोड़े. इसी स्कोर पर इब्राहीम जादरान (17) आॅफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल की गेंद पर कैच आउट हुए. उसके बाद जावेद अहमदी और इहसानउल्ला ने पारी को आगे बढ़ाया और दूसरे विकेट के लिए 56 रन जोड़े. अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अहमदी (39) का ध्यान भटका और वह जोमेल वारिकन (35 रन पर एक विकेट) का शिकार बन गये. महज 111 रन पर सात विकेट खो चुके अफगानिस्तान की हालत और खराब होती अगर विकेटकीपर बल्लेबाज अफसर जजई (32) और अमीर हमजा (34) ने सातवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी न की होती. कॉर्नवाल ने जादरान के अलावा रहमत शाह (04), असगर अफगान (04), इहसानउल्ला (24), अफसर जजई (32), नासिर जमाल (02) और यामीन अहमदजई (18) को पवेलियन भेजा. कप्तान जेसन होल्डर ने भी दो बल्लेबाजों को चलता किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola