क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी फिलिप ह्यूज को पांचवीं बरसी पर श्रृद्धांजलि

मेलबर्न : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिलिप ह्यूज की पांचवीं बरसी पर उन्हें श्रृद्धांजलि दी. ह्यूज का एक घरेलू मैच में शार्ट पिच गेंद लगने के कारण निधन हो गया था. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 25 नवंबर 2014 को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान ह्यूज को सीन एबोट का बाउंसर लगा था. उन्होंने हेलमेट पहना था, […]
मेलबर्न : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिलिप ह्यूज की पांचवीं बरसी पर उन्हें श्रृद्धांजलि दी. ह्यूज का एक घरेलू मैच में शार्ट पिच गेंद लगने के कारण निधन हो गया था.
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 25 नवंबर 2014 को शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान ह्यूज को सीन एबोट का बाउंसर लगा था. उन्होंने हेलमेट पहना था, लेकिन गेंद उनके बायें कान के ठीक नीचे वाले हिस्से पर लगी जो ढका हुआ नहीं था.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबटर्स ने कहा , पिछले पांच साल में ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत को फिल की कमी नहीं खली हो. ह्यूज ने ऑस्ट्रेलिया के लिये 25 टेस्ट और 24 वनडे मैच खेले थे. उन्होंने इंग्लैंड में काफी समय काउंटी क्रिकेट भी खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










