बांग्लादेश के खिलाफ शृंखला खेलने का फैसला कोहली को लेना है : गांगुली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2019 9:24 PM
कोलकाता : बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर से शुरू हो रही टी20 शृंखला खेलने का फैसला कप्तान विराट कोहली को लेना है. ऐसी अटकलें हैं कि कोहली टी20 शृंखला से बाहर रह सकते हैं, लेकिन इंदौर और कोलकाता में दो टेस्ट खेलेंगे. कोहली ने […]
कोलकाता : बीसीसीआई के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर से शुरू हो रही टी20 शृंखला खेलने का फैसला कप्तान विराट कोहली को लेना है.
ऐसी अटकलें हैं कि कोहली टी20 शृंखला से बाहर रह सकते हैं, लेकिन इंदौर और कोलकाता में दो टेस्ट खेलेंगे. कोहली ने विभिन्न प्रारूपों में पिछले 56 में से 48 मैच खेले हैं.
गांगुली ने यहां बंगाल क्रिकेट संघ मुख्यालय पर पत्रकारों से कहा , मैं 24 अक्टूबर को उनसे मिलूंगा. मैं उनसे उसी तरह बात करूंगा जैसे बीसीसीआई अध्यक्ष कप्तान से बात करता है. वह कप्तान है और फैसला उन्हें लेना है.
अब तक दोहरे शतक समेत 529 रन बना चुके रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा , मैं रोहित के लिये बहुत खुश हूं. मुझे यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह विश्व स्तरीय बल्लेबाज है. हमें पता है कि वह क्या कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










