कप्तान विराट कोहली ने बनाया फॉलोऑन का रिकॉर्ड, अजहर को छोड़ा पीछे

रांची : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस समय भारतीय टीम जीत के दहलीज पर खड़ी है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रन पर ऑल आउट कर फॉलोऑन कराया. दूसरी पारी में भी मेहमान टीम की […]
रांची : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस समय भारतीय टीम जीत के दहलीज पर खड़ी है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रन पर ऑल आउट कर फॉलोऑन कराया. दूसरी पारी में भी मेहमान टीम की हालत खराब है और 8 विकेट गिर चूके हैं. इस दौरान विराट कोहली ने बतौर कप्तान एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
कप्तान के रूप में कोहली ने फॉलोऑन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. कोहली ने 51वें टेस्ट मैच में सबसे अधिक 8 बार विपक्षी टीम को फॉलोआन कराया है, जबकि इससे पहले अजहर के नाम 47 मैचों में 7 फॉलोऑन का रिकॉर्ड था. इसके अलावा महेंद्र सिंह धौनी ने 60 मैचों में पांच बार और सौरव गांगुली ने 4 बार फॉलोऑन कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




