किंग्स इलेवन पंजाब के साथ टीम में बने रहेंगे आर अश्विन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने सोमवार को कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की अदला बदली में रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स को नहीं सौंपने का फैसला किया है. पता चला है कि नव नियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले चाहते हैं कि अश्विन टीम के साथ बने रहें […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने सोमवार को कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों की अदला बदली में रविचंद्रन अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स को नहीं सौंपने का फैसला किया है.
पता चला है कि नव नियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले चाहते हैं कि अश्विन टीम के साथ बने रहें जो पिछले दो सत्र में कप्तान थे. वाडिया ने कहा, (किंग्स इलेवन पंजाब के) बोर्ड ने पुनर्विचार किया और उसे अहसास हुआ कि अश्विन टीम का अहम हिस्सा हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के साथ चर्चा हुई थी, लेकिन इन चर्चाओं का कोई परिणाम नहीं निकला. वह जिस तरह से क्रिकेट खेलते हैं और उनका प्रदर्शन सब कुछ बयां करता है.
अश्विनी की अगुवाई में किंग्स इलेवन ने पिछले दो सत्र में शुरुआती चरण में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दोनों अवसरों पर टीम बाद में लय खो बैठी तथा 2018 में सातवें और 2019 में छठे स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










