हताश नहीं था, दोबारा गेंदबाजी करने से खुश हूं : अश्विन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2019 9:03 PM
पुणे : भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलैंडर और केशव महाराज के बीच शतकीय साझेदारी के दौरान वह एक बार भी हताश नहीं हुए थे क्योंकि वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल होने के बजाय टेस्ट मैच में दोबारा गेंदबाजी करने से खुश हैं. अश्विन टेस्ट क्रिकेट में […]
पुणे : भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलैंडर और केशव महाराज के बीच शतकीय साझेदारी के दौरान वह एक बार भी हताश नहीं हुए थे क्योंकि वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल होने के बजाय टेस्ट मैच में दोबारा गेंदबाजी करने से खुश हैं.
अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अब भारत के पहली पसंद के स्पिनर नहीं हैं और जब उनसे दक्षिण अफ्रीका की नौंवे विकेट की शतकीय साझेदारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं हताश नहीं होता और हताश होना भी नहीं चाहता क्योंकि मैं दोबारा गेंदबाजी करने से खुश हूं.
कोई भी बल्लेबाज होगा, मैं उन्हें गेंदबाजी करके खुश हूं. अश्विन ने 28.4 ओवर में 69 रन देकर चार विकेट चटकाये. उन्होंने फिलैंडर और महाराज के बीच नौंवे विकेट के लिये 109 रन की भागीदारी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पुछल्ले बल्लेबाजों को लेकर जो मिथक है, उसे बढ़ा चढ़ाकर बताया जाता है क्योंकि जब कोई अच्छी बल्लेबाजी करता है तो वह अच्छी बल्लेबाजी करता है.
अब कोई भी बल्ले से इतना कमजोर नहीं है. हमारी टीम में भी लगभग हर कोई 11वें नंबर तक बल्लेबाजी करता है. अश्विन ने कहा, जैसा कि मैंने कहा, यह अच्छी पिच है और फिलैंडर ने अच्छी बल्लेबाजी की. उसकी स्पिन और तेज गेंदबाजी के खिलाफ रक्षात्मक तकनीक बेहतरीन थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










