ePaper

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा चार महीने के लिए टला

Updated at : 24 Sep 2019 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा चार महीने के लिए टला

ढाका : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का अगले साल फरवरी में होने वाला बांग्लादेश का दौरा चार महीने के लिए टल गया है. यह जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने दी. ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर दो टेस्ट मैच, जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है के अलावा टी20 मैचों की शृंखला में भी खेलना था. […]

विज्ञापन

ढाका : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का अगले साल फरवरी में होने वाला बांग्लादेश का दौरा चार महीने के लिए टल गया है. यह जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने दी.

ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर दो टेस्ट मैच, जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा है के अलावा टी20 मैचों की शृंखला में भी खेलना था. आईसीसी ने बीसीबी के क्रिकेट संचालन के अध्यक्ष अकरम खान के हवाले से बताया, भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के मुताबिक फरवरी में दो टेस्ट मैचों की शृंखला खेली जानी थी, लेकिन अब इस शृंखला का आयोजन जून-जुलाई 2020 में होगा.

खान ने बताया कि बांग्लादेश की टीम इसके अलावा तीन मैचों की टी20 शृंखला के लिए भी ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी जिसका आयोजन अक्टूबर में होगा. टेस्ट और टी20 शृंखला के तारीखों का फैसला हालांकि अभी नहीं हुआ है. खान ने कहा कि टी20 शृंखला भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले खेली जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola