अजहरुद्दीन ने एचसीए अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरा

हैदराबाद : भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) में अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरा है जो अपने चुनाव 27 सितंबर को करायेगा. दो साल पहले अजहरुद्दीन का नामांकन निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस आधार पर रद्द कर दिया था कि वह बीसीसीआई द्वारा मैच फिक्सिंग में अपनी कथित संलिप्तता के […]
हैदराबाद : भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) में अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरा है जो अपने चुनाव 27 सितंबर को करायेगा.
दो साल पहले अजहरुद्दीन का नामांकन निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस आधार पर रद्द कर दिया था कि वह बीसीसीआई द्वारा मैच फिक्सिंग में अपनी कथित संलिप्तता के लिये लगाये प्रतिबंध को हटाने का सबूत पेश नहीं कर पाये थे.
उन्होंने बुधवार को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस सम्पत को अपना नामांकन पत्र सौंपा. अजहरुद्दीन ने कहा, मैं हर किसी से सलाह लेकर क्रिकेट को बढ़ावा देने पर काम करना चाहता हूं. मैं क्रिकेट के विकास के लिये जिलों में भी कुछ करना चाहता हूं.
उपाध्यक्ष पद के लिये पूर्व क्रिकेट प्रशासक पी आर मानसिंह के बेटे विक्रम मानसिंह ने भी नामांकन भरा है. अजमल असद (सचिव पद), पी श्रीनिवास (संयुक्त सचिव), जी श्रीनिवास (कोषाध्यक्ष) और पी अनुराधा (परिषद सदस्य) ने भी नामांकन भरे हैं. सूत्रों ने कहा कि नामांकन वापस लेने की तारीख 23 सितंबर है जिसके बाद चुनाव के पैनल की घोषणा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










