बांग्लादेश ने सौम्य सरकार को टीम से किया बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 3:45 PM
ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सौम्य सरकार को बाहर कर स्वदेश में खेली जा रही मौजूदा टी20 शृंखला के लिए तीन नये खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. तीन देशों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के पहले दो मैचों में बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छा […]
ढाका : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सौम्य सरकार को बाहर कर स्वदेश में खेली जा रही मौजूदा टी20 शृंखला के लिए तीन नये खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है.
तीन देशों की टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला के पहले दो मैचों में बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. तीसरे और चौथे मुकाबले के लिए बल्लेबाज मोहम्मद नईम, अमिनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन को टीम में शामिल किया गया है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश ने 60 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे, टीम हालांकि तीन विकेट से मैच जीतने में सफल रही. अफगानिस्तान के खिलाफ 32 रन तक बांग्लादेश के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गये थे और टीम यह मुकाबला 25 रन से हार गयी.
इस दौरान सौम्य सरकार ने दो मैचों में सिर्फ चार रन बनाये. तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन और शफीउल इस्लाम को भी टीम में शामिल किया गया है, जबकि मेहंदी हसन और यासिन अराफात को बाहर कर दिया गया.
टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शब्बीर रहमान, मोसद्देक हुसैन, लिटन दास, अफिफ हुसैन, तईजुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद नईम, अमीनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










