नयी जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया, रोहित-कोहली ने किया लॉन्च
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा. मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम की नयी जर्सी लॉन्च की. कोहली, रोहित के साथ टीम […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा. मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ टीम की नयी जर्सी लॉन्च की.
कोहली, रोहित के साथ टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी मौजूद थे. टीम इंडिया की जर्सी में अब BYJUS नजर आएगी. मालूम हो इसी साल जुलाई में चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो ने प्रायोजन अधिकार ‘आनलाइन टयूटोरियल फर्म’ बायजूस को सौंप दिये थे. बीसीसीआई और ओप्पो के बीच 1079 करोड़ रुपये का पांच साल का करार 2017 में हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










