अफगानिस्तान ने एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को 224 रन से रौंदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2019 10:50 PM
चटगांव : राशिद खान के दूसरी पारी में छह और मैच में 11 विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने बारिश के व्यवधान और कम होती रोशनी के बीच एकमात्र टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को यहां बांग्लादेश को 224 रन से हराया. अफगानिस्तान के तीसरे ही टेस्ट में राशिद ने मैच में 11 और […]
चटगांव : राशिद खान के दूसरी पारी में छह और मैच में 11 विकेट की बदौलत अफगानिस्तान ने बारिश के व्यवधान और कम होती रोशनी के बीच एकमात्र टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को यहां बांग्लादेश को 224 रन से हराया.
अफगानिस्तान के तीसरे ही टेस्ट में राशिद ने मैच में 11 और करियर में पहली बार टेस्ट मैच में 10 या इससे अधिक विकेट चटकाए. उन्होंने अंतिम दिन बांग्लादेश के चार में से तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा जिससे 398 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 61.4 ओवर 173 रन पर ढेर हो गई.
अंतिम दिन हुई बारिश और मैदान गीला होने के कारण मेजबान टीम को अंतिम सत्र में खेल शुरू होने तक 18.3 ओवर खेलने की चुनौती मिली, लेकिन अफगानिस्तान की टीम ने तीन ओवर शेष रहते ही जरूरी चार विकेट हासिल कर लिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










