मिसबाह बने पाक क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता

Updated:
विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान ने राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन में सुधार की मुहिम के अंतर्गत बुधवार को पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया. पाकिस्तानी टीम जुलाई में 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में विफल रही थी जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच मिकी आर्थर के कार्यकाल […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान ने राष्ट्रीय टीम के प्रदर्शन में सुधार की मुहिम के अंतर्गत बुधवार को पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया.

विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम जुलाई में 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने में विफल रही थी जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच मिकी आर्थर के कार्यकाल को नहीं बढ़ाने का फैसला किया.

गेंदबाजी कोच अजहर महमूद और बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर को भी बाहर कर दिया गया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि मिसबाह तीन साल के लिये मुख्य कोच होंगे. पीसीबी के बयान के अनुसार, पूर्व कप्तान मिसबाह को तीन साल के अनुबंध पर सभी तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान पुरूष राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है.

इसके अनुसार, पीसीबी की सभी स्तरों पर पारदर्शिता, जिम्मेदारी और स्पष्ट भूमिका सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को देखते हुए मिस्बाह को ही मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया और छह प्रथम श्रेणी क्रिकेट संघों के मुख्य कोच उनके साथी चयनकर्ता होंगे.

मिसबाह इस तरह पाकिस्तान के 30वें मुख्य कोच होंगे लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब मुख्य कोच ही मुख्य चयनकर्ता भी होः एक अन्य पूर्व कप्तान वकार युनूस को तीन साल के लिये गेंदबाजी कोच बनाया गया थाः यह महान तेज गेंदबाज पहले भी दो बार मुख्य कोच रह चुका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola