पुजारा के रूप में पहला टेस्ट विकेट लेकर खुश हैं वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम

किंग्स्टन : वेस्टइंडीज के आलराउंडर रहकीम कोर्नवाल ने कहा कि अपने पदार्पण टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ. इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया और पहले दिन 27 ओवर में सिर्फ 69 रन दिए. इस आफ स्पिनर ने […]
किंग्स्टन : वेस्टइंडीज के आलराउंडर रहकीम कोर्नवाल ने कहा कि अपने पदार्पण टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ.
इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया और पहले दिन 27 ओवर में सिर्फ 69 रन दिए. इस आफ स्पिनर ने अपने तीसरे ही ओवर में ही पुजारा का अहम विकेट ले लिया.कोर्नवाल ने कहा, पहले टेस्ट विकेट के रूप में उन्हें आउट करके अच्छा महसूस हुआ.
यह वैसे कोई नयी बात नहीं थी, लेकिन फिर भी मुझे अच्छा लगा. उन्होंने कहा, पदार्पण करना अच्छा अहसास था. मुझे लगता है कि शुरू में गेंद अच्छी होती है. मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी और गेंद सही लाइन एवं लेंथ में डालनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




