तीसरे एशेज टेस्ट से पहले इंग्‍लैंड के लिए खुशखबरी, टीम में शामिल हो सकता है यह खिलाड़ी

Updated at : 21 Aug 2019 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
तीसरे एशेज टेस्ट से पहले इंग्‍लैंड के लिए खुशखबरी, टीम में शामिल हो सकता है यह खिलाड़ी

लंदन : इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय ने हैडिंग्ले में तीसरे एशेज टेस्ट से पूर्व नेट में गेंद लगने के बाद चक्कर आने से जुड़ा परीक्षण पास कर लिया है. अस्थाई रूप से टीम को कोचिंग दे रहे इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्कस ट्रेसकाथिक की थ्रोडाउन मंगलवार को अभ्यास के दौरान 29 वर्षीय सलामी […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय ने हैडिंग्ले में तीसरे एशेज टेस्ट से पूर्व नेट में गेंद लगने के बाद चक्कर आने से जुड़ा परीक्षण पास कर लिया है. अस्थाई रूप से टीम को कोचिंग दे रहे इंग्लैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मार्कस ट्रेसकाथिक की थ्रोडाउन मंगलवार को अभ्यास के दौरान 29 वर्षीय सलामी बल्लेबाज राय को लगी थी.

इंग्लैंड की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रॉय की गेंद लगने के बाद जांच की गई और वह बल्लेबाजी आगे जारी रख पाए. बुधवार को हालांकि मैच की पूर्व संध्या पर राय को आगे की जांच से गुजरना पड़ेगा, जिससे कि पता चल सके कि चोट अंदरूनी तो नहीं है.

सरे के इस दायें हाथ के बल्लेबाज की गुरुवार को तीसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले फिर जांच होगी. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लार्ड्स में दूसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर लगने के बाद पहले ही तीसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola