मलिंगा का ‘विदाई'' मैच आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2019 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को पहला वनडे खेलेगी, तो यह तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का विदाई मैच भी होगा. विश्व कप के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज खेलेगी. श्रीलंका के सामने चुनौती टीम को बदलाव के दौर से उबारने की है. मलिंगा ने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ […]
विज्ञापन
कोलंबो : श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को पहला वनडे खेलेगी, तो यह तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का विदाई मैच भी होगा. विश्व कप के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज खेलेगी. श्रीलंका के सामने चुनौती टीम को बदलाव के दौर से उबारने की है. मलिंगा ने विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 43 रन देकर चार विकेट लिये थे.
श्रीलंका के लिए मुथैया मुरलीधरन (534) और चमिंडा वास (399) के बाद सर्वाधिक विकेट ले चुके मलिंगा को सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की अंतरराष्ट्रीय सूची में अनिल कुंबले (337) को पछाड़कर नौवें स्थान पर आने के लिए तीन विकेट और लेने हैं.
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने कहा कि मलिंगा का विकल्प तलाशना काफी बड़ी चुनौती होगा. उन्होंने कहा कि विश्व कप में हमने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया. हमें पता है कि इस सीरीज के बाद मलिंगा जैसा विकेट लेने वाला गेंदबाज हमारे पास नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




