ePaper

विलियमसन ने जयवर्धने का रिकार्ड तोड़ा, WC में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्‍तान बने

Updated at : 14 Jul 2019 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
विलियमसन ने जयवर्धने का रिकार्ड तोड़ा, WC में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्‍तान बने

लंदन : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आईसीसी विश्व कप के किसी एक टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये फाइनल मुकाबले में विलियमसन ने अपना पहला रन बनाते ही श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने का रिकार्ड तोड़ दिया जिन्होंने 2007 […]

विज्ञापन

लंदन : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आईसीसी विश्व कप के किसी एक टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं.

रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये फाइनल मुकाबले में विलियमसन ने अपना पहला रन बनाते ही श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने का रिकार्ड तोड़ दिया जिन्होंने 2007 विश्व कप में 548 रन बनाये थे.

विलियमसन ने फाइनल में लियाम प्लंकेट की गेंद पर विकेट के पीछे लपके जाने से पहले 30 रन की पारी खेली उनके नाम अब 578 रन दर्ज हैं. उन्होंने इस दौरान टूर्नामेंट में दो शतक और दो अर्धशतक भी लगाये. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (507 रन) इस सूची में टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (2007 विश्व कप में 539 रन) के बाद चौथे स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola