सेमीफाइनल से पहले अफ्रीका से हार और खिलाड़ियों के चोट ने ऑस्ट्रेलिया को परेशानी में डाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2019 10:03 PM
मैनचेस्टर : ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि विश्व कप के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारने वाली और चोटों से जूझ रही उनकी टीम मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का तरीका ढूंढ सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया ग्रुप […]
मैनचेस्टर : ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया कि विश्व कप के आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारने वाली और चोटों से जूझ रही उनकी टीम मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रही है, लेकिन उन्होंने कहा कि खिलाड़ी सेमीफाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का तरीका ढूंढ सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया ग्रुप चरण के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार गया था. इसके अलावा उस्मान ख्वाजा और मार्कस स्टोइनिस चोटिल हो गये जिससे मैथ्यू वेड और मिशेल मार्श को इन दोनों के कवर के तौर पर विश्व कप टीम में शामिल किया गया.
शॉन मार्श चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं. पोंटिंग ने कहा, विश्व कप में व्यवधान पड़ना असामान्य बात नहीं है, लेकिन सेमीफाइनल से पहले आखिरी ग्रुप मैच में ऐसा होना संभवत: थोड़ा भिन्न है.
अगर आप पूरी तरह से ईमानदार हैं तो विश्व कप सेमीफाइनल से पहले इस तरह के बदलाव आदर्श नहीं हैं, विशेषकर तब जबकि हमें पता है कि हमारा सामना इंग्लैंड से होगा जो कि खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में टूर्नामेंट में उतरा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










